
खबर सागर
नीता बिष्ट जौनपुरी की पुस्तक अधूरा सफर (सांझा काव्य का विमोचन
ब्लॉक सभागार थत्यूड में कांग्रेस स्थापना दिवस पर कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल ने लेखिका नीता बिष्ट जौनपुरी की ” पुस्तक अधूरा सफर “(सांझा काव्य संग्रह) का विमोचन किया गया।
पुस्तक विमोचन पर जिला अध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल ने नीता की मेहनत व लगन को देखते हुए उन्हें शाबाशी देते हुए कहा कि छोटी सी उम्र में साहित्य के क्षेत्र उनके द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है ।
लेखिका द्वारा साहित्य पुस्तक के प्रकाशक का कार्य करके नीता समाज को जागरूक करने का कार्य पर भूरी भूरी प्रशांस की है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र रावत ने कहा कि नीता द्वारा साहित्य के क्षेत्र में समाज को जागरुक के साथ आने वाले पीढी के लिए एक प्रेरणा का काम करती आ रही है। जो कि जौनपुर क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है।



