
खबर सागर
2.009 किलोग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
उत्तराखण्ड सरकार द्वारा राज्य को ड्रग्स-मुक्त किए जाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद टिहरी गढ़वाल के थाना देवप्रयाग पुलिस द्वारा रात्रि रूटीन वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर चरस तस्कर को 2.009 किलोग्राम अवैध चरस के साथ कार सहित गिरफ्तार किया है।
गिरप्तार शातिर तस्कर –
थाना देवप्रयाग पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक KIA SONET कार संख्या UK07HF-9684 को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से 2.009 किलोग्राम अवैध चरस बरामद कर अभियुक्त श्रवण कुमार
पुत्र ओमप्रकाश उम्र 29 वर्ष
ग्राम चन्दौक, पोस्ट चंदक, थाना नांगल, जिला बिजनौर धर चबोचा ।
पूछताछ में खुलासा-
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह लगभग तीन-चार वर्ष पूर्व उत्तरकाशी जनपद के कमद क्षेत्र में जिओ कंपनी की लाइन बिछाने के कार्य हेतु गया था। इस दौरान वह चरस का सेवन करने का आदी हो गया और वहीं उसकी पहचान कमद क्षेत्र निवासी भरत नामक व्यक्ति से हुई, जो चरस बेचने का कार्य करता है।
चरस अभियुक्त कैसे बना –
ठेकेदारी के कार्य में आर्थिक नुकसान होने के बाद अभियुक्त ने मोटी कमाई के लालच में आकर भरत से कई बार चरस लेकर उसकी बिक्री करना शुरू कर दिया। अभियुक्त ने यह भी बताया कि वह पार्टनरशिप में कार्य कर रहा था तथा एक JCB मशीन को रेलवे प्रोजेक्ट में लगाने संबंधी बातचीत हेतु देवप्रयाग आया था। इसी दौरान वह साथ लाई गई चरस को रुड़की में बेचने ले जा रहा था, तभी वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत –
कानूनी कार्यवाही थाना देवप्रयाग में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/20/60/27/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त की कार को सीज कर दिया गया है। अभियुक्त को को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । पुलिस टीम में – पुलिस टीम थाना देवप्रयाग निरीक्षक प्रशांत बहुगुणा, प्रभारी निरीक्षक उ0नि0 दीपक लिंगवाल, चौकी प्रभारी तीनधारा,अपर उ0नि0 महेंद्र सिंह राणा, का0 अजीत चौधरी,का0 भूपेंद्र कुमार,का0 पवन,का0 विवेक भट्ट शामिल थे ।



