
खबर सागर
राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में वीर बाल दिवस मनाया
राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में वीर बाल दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।
शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन कर साहिबज़ादों के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, त्याग और नैतिक मूल्यों की भावना को सुदृढ़ करना रहा। और उपस्थितजनों ने साहिबज़ादों के बलिदान को नमन करते हुए उनसे प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. शीला बिष्ट ने छात्र-छात्राओं को साहिबज़ादों के अद्वितीय बलिदान से परिचित कराया और उनके साहस, त्याग एवं धर्मनिष्ठा पर प्रकाश डाला।
वही वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम जिस हँसते-खेलते और शांतिपूर्ण समाज में रह रहे हैं, वह अनगिनत वीरों के बलिदान का परिणाम है। उन्होंने सभी को उन महान वीरों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ. गुलनाज़ फ़ातिमा रहीं। कार्यक्रम में प्रो. कंचन सिंह, डॉ. संदीप कश्यप, डॉ. संगीता कैंतुरा, डॉ. अंचला नौटियाल, डॉ. संगीता खड़वाल, डॉ. संगीता सिदोला, छात्रसंघ अध्यक्ष धीरज, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम सजवाण आदि छात्र-छात्राए उपस्थित रहीं।



