
खबर सागर
थाना थत्यूड़ पुलिस द्वारा विशेष सघन चैकिंग अभियान चलाया
थाना थत्यूड़ पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में वाहनों की सघन चैकिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
गुरुवार को वरिष्ट पुलिस अधिक्षक के दिशा निर्देश पर थाना थत्यूड़ पुलिस द्वारा काली फिल्म (सन फिल्म/टिंटेड ग्लास) लगे वाहनों के विरुद्ध एक विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना तथा अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित करना है।
चैकिंग के दौरान चौकी धनौल्टी, थाना थत्यूड़ क्षेत्र में वाहन संख्या DL-7CY-6537 (स्कॉर्पियो/थार श्रेणी वाहन) पर अवैध रूप से काली फिल्म लगी पाई गई। वाहन को तत्काल रोका गया तथा मौके पर ही वाहन से काली फिल्म उतरवाई गई।
उक्त वाहन चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के अंतर्गत नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई।
थाना अध्यक्ष महावीर रावत ने सभी वाहन चालकों से अपील कि है की वे अपने वाहनों पर लगी काली फिल्म/टिंटेड ग्लास को स्वयं हटवा लें। अन्यथा भविष्य में चैकिंग के दौरान उल्लंघन पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई, भारी जुर्माना एवं अन्य दंडात्मक प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।



