
खबर सागर
जिलाधिकारी ने किया पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन लाभार्थियों के साथ संवाद
जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल द्वारा पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत पंजीकृत आठ में से उपस्थित पाँच लाभार्थियों से संवाद किया गया।
जिलाधिकारी ने बच्चों से बातचीत के दौरान उनके करियर संबंधी रुचियों की जानकारी ली तथा मार्गदर्शन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे बिना संकोच अवगत कराएँ।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी (डीपीओ) संजय गौरव द्वारा अवगत कराया गया कि पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत पंजीकृत बच्चों को विभिन्न सुविधाएँ एवं अवसर उपलब्ध हैं। इनमें स्पॉन्सरशिप योजना, आयु के अनुसार पोस्ट ऑफिस में जमा धनराशि का आहरण, पीएम जन आरोग्य योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य बीमा कवर, तकनीकी शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति तथा कौशल विकास से जुड़े लाभार्थियों के लिए कर्मा छात्रवृत्ति आदि शामिल हैं।
इस बैठक में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष ऋषि कुमार, लीगल प्रोटेक्शन अधिकारी सुखदेव बहुगुणा, प्रोटेक्शन अधिकारी विनीता उनियाल, सीडब्लूसी के सदस्य निवेदिता पंवार, राजेंद्र गुसाईं, मस्तराम डोभाल, शोबन सिंह रावत सहित उपस्थित बच्चों के संरक्षक एवं संबंधित उपस्थित रहे।



