
खबर सागर
सरदार सिंह रांइका नैनबाग का स्वर्ण जयंती/ वाषिकोत्सव की रही धूम
सरदार सिंह रावत राजकीय आदर्श इण्टर कालेंज नैनबाग का स्वर्ण जयन्ती व वार्षिकोत्सव रंगारंगा के साथ धूमधाम से मनाया । जिसमें सेवानिवृत शिक्षक व मेघावी छात्र छात्राओं सम्मानित किया गया ।

सोमवार को राजकीय इंटर कालेंज नैनबाग ने अपना स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रितम सिंह पंवार विधायक व विशिष अतिथि जिपं सदस्य रामदयाल शाह आदि ने दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम का शुम्भारंभ किया ।
स्वागत में छात्र छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ तांदी, राजस्थानी, गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी व भाषण की सुन्दर प्रस्तुती से पाण्डल में बैठे दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया ।

वही विद्यालय के पचास पूर्ण होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. चन् चन्दशेखर नौटियाल ने सभी अतिथियों का आभार जताते हुए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।
साथ ही शिक्षक रावत ने गतिवधियों व उपलब्धियों गिनाते हुए पटल पर प्रस्तुत किया ।
इस मौके पर छात्र छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट विज्ञान प्रयोगशाला प्रदर्शनी व स्थानीय उत्पादक के स्टाल लगाए गए जिनका निरक्षण अतिथियों द्वारा किया गया।
विधायक प्रितम पंवार ने कहा कि विद्यालय के पचास पूर्ण होने स्वर्ण जयंती समारोह एक अच्छ पल है। उन्होने विद्यालय में शिक्षक के साथ अभिभावकों भी अपने बच्चों के प्रति सजग व सर्तक रहने की नितांत आवश्यक है। जिससे बच्चें अपने मुकाम व अपने मंजित तक पंहुच सके । उन्होने अपने संस्कृति व सम्भयता को संरक्षित करने की अपील की है। तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. चन्द्र शेखर नौटियाल सहित विद्यालय की भूरी भूरी प्रसंशा की ।

वही विद्यालय को सौन्द्रीयकरण के लिए पांच लाख रुपये विधायक निधि से निर्मित होने पर लोकार्पण किया । और विद्यालय कक्ष -कक्ष के मरम्मत के लिए तीन लाख की घोषणा की है।
वही दोपहर के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष कु. इतिशा सजवाण ने समारोह में पंहुचने पर स्थानीय जनता ने भव्य स्वागत किया । इस दौरान कहा कि जौनपुर की संस्कृति उदभूत व अपने एक पहचान है। जिसकों सुयोजित व संरक्षित रखने से हमारी पहचान है।
वही विद्यालय द्वारा रखी मांग व समस्याओं हल करने पूरी . प्रयास करुंगी ।


इस दौरान कार्यक्रम में सेवानिवृत शिक्षकों में सीताराम सिंह पंवार,नागेन्द्र सेमवाल, जगदीश कंडारी,श्याम लाल अग्रवाल, प्यारे लाल सेमवाल, अमर सिंह नेगी, युद्धवीर सिंह रावत सोवत सिंह कैन्तुर,आदि को स्मृती चिन्ह व शौल से भेंट कर सम्मानि किया गया । साथ ही मेघावी छात्र छात्राओं को कोट भेंट कर सम्मानित किया ।
इस मौके पर जिला पंचापत सदस्य रामदयाल शाह, मंजू पंवार कनिष्ठ प्रमुख, वी.के सिंह जिला मुख्य शिक्षका अधिकारी, सुनील सिंह कार्की खण्ड शिक्षाधिकारी,मोहनलाल कवि, मनीषा चौहान प्रधान, सुमन पंवार,सुरेश कैंतुरा,सुनील सेमवाल प्रधान,नरेश पंवार, मंजू कोगियाल प्रभारी प्रचार्य,
अवतर सिंह चौहान राइका शिक्षक संघ उतरकाशी,राकेश चन्द्र रमोला, शिव प्रसाद गौड ब्लाक अध्यक्ष नौगाव, कुंवर सिंह भंडारी,अर्जून सिंह, शांती सिंह, सोमवारी नौटियाल आदि उपास्थित थे।



