
खबर सागर
दिवारा के आयोजन से वातावरण बना भक्तिमय
कालीमठ घाटी के शीर्ष पर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा इन दिनो विश्वनाथ की पावन धरती के विभिन्न गांवो का भ्रमण कर श्रद्धालुओ की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दे रही है ।
15 वर्षो के बाद भगवती चामुण्डा के गुप्तकाशी आगमन से ग्रामीणो मे भारी उत्साह बना हुआ है तथा केदार घाटी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है । भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा का ग्रामीणो द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जा रहा है तथा अनेक प्रकार की पूजा सामाग्री अर्पित कर विश्व समृद्धि की कामना की जा रही है । गुप्तकाशी भ्रमण के वाद दिवारा यात्रा ल्वारा क्षेत्र मे पर्दापण करेगी तथा आगामी 14 जनवरी को मकर संक्रान्ति पर्व पर हरिद्वार मे गंगा स्नान व तीर्थ दर्शन करेगी ।



