
खबर सागर
क्रिसमस व नववर्ष पर टिहरी पुलिस ने चलाया संयुक्त फायर रिस्क निरीक्षण अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल महोदय द्वारा निर्गत आदेश–निर्देशों के अनुपालन में मुख्य अग्निशमन अधिकारी, टिहरी संजीवा कुमार व महेश लखेड़ा क्षेत्राधिकारी चंबा के नेतृत्व में क्रिसमस पर्व एवं आगामी नववर्ष पर आम जनसामान्य एवं पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य को लेकर पर्यटन नगरी धनोल्टी में पुलिस टीम द्वारा होटल/प्रतिष्ठानों आदि का निरक्षण किया ।
पर्यटन नगरी धनोल्टी के
तहत महत्वपूर्ण होटल/प्रतिष्ठानों जैसे गौतम रेजिडेंसी, क्लासिक हिल टॉप, कोजी पाइन कानाताल, अमाया रिसॉर्ट, इको ग्लैम, क्लब महिंद्रा, द हैमर ट्री, द टेरेसस तथा सुरखंडा रोप-वे आदि में उपलब्ध अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया।
इसमें प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्गों की स्थिति, विद्युत कनेक्शनों की सुरक्षा, अग्नि की विशेष रूप से जाँच की गई।
इसके अतिरिक्त सभी होटल/प्रतिष्ठान/संस्थानों के स्वामी एवं प्रबंधकों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि क्रिसमस एवं न्यू ईयर के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतें।
जनपद पुलिस एवं अग्निशमन विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेंगे तथा अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
जनसुरक्षा सर्वोपरि रखते हुए पुलिस एवं अग्निशमन विभाग द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि वे अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करें एवं किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित विभाग को सूचित करें।



