
खबर सागर
थत्यूड़ बाजार में आवारा कुत्तों के आंतक से आम लोग परेशान
– मुख्य बाजार थत्यूड़ में आए दिन आवरा कुत्तों के आंतक से आम जनमानस व मुसाफिरों को काटने के कई मामले से आम लोग परेशान है। जिस पर गत देर एक व्यक्ति पर फिर हमला करने से स्थानीय व्यापारियों व आम जनता में शासन- प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है ।
जौनपुर मुख्यालय थत्यूड़ बाजार के पुल के उपर अधिकांश कुत्तों का जमवाड़ा लगा रहता है। जहां पर झटका शॉप होने के चलते अक्सर कुत्ते वहीं पर रहते है ।
जब कि इससे पूर्व कई लोगों को कुत्ते के काटने के मामले सामने आए है, जिससे बाजार में दिन मुसाफिर व स्थानीय लोगों को देर शांम पुल के ऊपर गुजरा किसी खतरे से काम नहीं है ।
गत देर शाम पुल के उपर से घर जा रहे एक व्यक्ति पर कुतों ने अचानक हमला कर मुश्किल से अपनी जान बचाई । फिर से कुत्तों के आतंक से स्थानीय जनता में शासन प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है, और शीघ्र ही आवारा कुत्तों को पर नकल करने की मांग की है ।
पूर्व प्रधान कुलबीर सिंह रावत ने बताया कि बाजार में झटका शॉप द्वारा इधर-उधर गंदगी करने से कुत्तों का आतंक दिन पर दिन बढ़ रहा है। जिस पर व्यापार मंडल को इस गंभीरता से इस पर विचार करने के साथ सवच्छता पर विशेष ध्यान देने की नितांत आवश्यकता है।
व्यापारी मंडल के अध्यक्ष अखवीर पंवार ने कहा कि इस संबंध में शासन प्रशासन से बाजार में आवारा कुत्तों को शीघ्र अंकुश लगाने की मांग ज्ञापन को प्रेषित किया गया है । और पुनः जिला प्रशासन को ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा ।



