उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

म्याणी जाखधार में जन–जन की सरकार जनता के द्वार

खबर सागर

म्याणी जाखधार में जन–जन की सरकार जनता के द्वार

रांइका जाखधार में आयोजित हुआ बहुउदेशीय शिविर

जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार अभियान के तहत न्यायं पंचायत म्याणी जाखधार में आयोजित कार्यक्राम में बहुउदेशीय शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें 23 विभागों में 320 आवेदन प्राप्त हुए ।

oplus_2

नैनबाग तहसील के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज म्याणी जाखधार में जिला मुख्य विकास अधिकारी अरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता व नोडल अधिकारी राम प्रसाद टम्टा के तत्वधान में विभिन्न विभागों द्वारा सहभागिता करते हु आम–जनमानस द्वारा 23 विभागों में 320 आवेदन पत्र प्राप्त हुए,जिसमें पांच शिकायतों समस्याओं का निस्तारण मौके पर किया गया ।

oplus_2

शिविर में राजस्व,ग्राम विकास,
पंचायती राज,कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग,समाज कल्याण,सैनिक कल्याण
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास,खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग,गृह विभाग,चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण,बैंकिंग / वित्तीय संस्थान,आयुष विभाग,पशुपालन
सहकारिता,लोक निर्माण
पी०एम०जी०एस०वाई०,शिक्षा विभाग,वन विभाग,कौशल विकास एवं सेवायोजन,आपदा प्रबंधन,ग्रामीण निर्माण विभाग,जल संसाधन विभाग के स्टाल के माध्यम से किसानों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ व जानकारी ली ।

oplus_2

जिसमें मुख्य रूप से मनरेगा में कनेक्टिविटी का मामला, आपदा से क्षतिग्रत रास्ते, क्षतिग्रस्त सिंचाई गूले,कृषि विभाग, उरेडा,पेयजल लघु सिचाई व तहसील नैनबाग में एसडीएम सहित स्टाफ की शिकायते रही है।
जिस पर प्राथमिकता के आधार पर मुख्य विकास अधिकारी अरुणा अग्रवाल ने कहा जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार अभियान के अंतर्गत दूरस्थ क्षेत्रों के अंतिम छोर तक पात्र व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

oplus_2

उन्होने कहा कि जौनपुर क्षेत्र के एक करोड़ 18 लाख रुपये के खेल मैदानों की स्वीकृती मिली है।
साथ ही सोमवार तक तहसील नैनबाग एसडीएम की बैठने की तिथि के निधार्रित दिन व अन्य समस्याओं के समाधान की बात कही,और सोमवार को आदेश जारी के साथ एक सप्ताह के भीतर मामलो के सकारत्मक निस्तारण करने की बात कही ।

इस दौरान जाखधार में एनआरएम योजना के तहत देव भूमि मिनरल वाटर सहायता समूह का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी ने किया।

oplus_2

इस अवसर पर नोडल अधिकारी
राजेन्द्र टम्टा, ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार,जिपं सदस्य राम दयाल शाह,प्रभारी तहसीलदार भूपेंद्र सिंह राणा, खण्ड विकास अधिकारी अर्जून सिंह रावत, ईई प्रभात भारद्वाज, हरीश नौटियाल एडीओ पंचायत, ब्लाक समन्यवक दीपक बहुगुणा, पुलिस चौकी राम नरेश शर्मा, प्रधान दर्शनी देवी, प्रधान राज कुमारी आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!