
खबर सागर
थत्यूड़ में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में आम जनता ने ली विभिन्न प्रकार की जानकारी
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत न्याय पंचायत खेड़ा का विकास खण्ड थत्यूड़ में बहुउदेशीय शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें किसानों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां उपलब्ध कराई गई ।
बुधवार को विकासखंड मुख्यालय थत्यूड़ में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर की अध्यक्षता परियोजना निदेशक, डीआरडीए पुष्पेंद्र चौहान द्वारा की गई। 
शिविर में शिविर में कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन शिक्षा,विभाग सहकारिता आदि विभागों द्वारा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई
वहीं कृषि विभाग के प्रभारी सुनील डोगरा ने बताया कि कृषि यंत्रों में 80% अनुदान राशि व खाद बीज में 50% की सरकार द्वारा छूट दी दी जा रही है जिसमें कास्ट कारों से अधिक से अधिक इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील किया ।
बहुउद्देशीय शिविर के स्टालों का ब्लॉक प्रमुख सीता रावत आदि ने निरीक्षण करते हुए कहा कि इस तरह के शिविरों से दूरवर्ती गांव के काश्तकारों इसप्रकार की जानकारियां उपलब्ध होती है जो कि क्षेत्र जनित में लाभदायक है ।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी नीतू चावला, तहसीलदार विक्रम सिंह पवार, हरीश नौटियाल सहायक एडीओं पंचायत,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल, रविंद्र रावत,जयेद्र बिजल्वाण, खेमराज पुजारी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अखवीर पंवार, खेमराज भट्, प्रधान कुलवीर सिंह रावत, वीरेंद्र चंदेल आदि उपास्थित थे ।
फोटो – थत्यूड़ में आयोजित शिविर का लाभ उठाते ग्रामीण ।



