
खबर सागर
डिंग्री थत्यूड़ में पीटीए के अध्यक्ष सज्जन सिंह व सचिव संदीप कश्यप बने
राजकीय महाविद्यालय थत्युड की शिक्षक अभिभावकों संघ की एक आवश्य बैठक आयोजित हुई । जिसमें नवीन कार्यकारिणी के गठन में अध्यक्ष सज्जन सिंह व सचिव संदीप कश्यप को सर्व सहमती से चुना गया ।
बुधवार को राजकीय महाविद्यालय थत्युड में आयोजित शिक्षक अभिभावकों संघ की बैठक प्रभारी प्राचार्य प्रोफ़ेसर विजेन्द्र लिंगवाल की अध्यक्षता में हुई । बैठक में
वर्ष 2025 -26 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया तथा अभिभावकों के समक्ष महाविद्यालय में उपलब्ध संसाधनो व छात्रों के लिए आवश्यक सांसधनों को जन प्रतिनिधियों के माध्यम से उपलब्ध करवाने पर चर्चा की गयी l
बैठक मेें कार्यकारिणी के गठन में सज्जन रावत अध्यक्ष, सूरज बिष्ट को उपाध्यक्ष, डॉ संदीप कश्यप को सचिव, जयपाल सिंह पंवार कोषाध्यक्ष के अलाव कार्यारणी सदस्य सुभाष, बलदेव सिंह गब्बू भटिया लाखी राम सुनील पंवार को सर्वसम्मति चुना गया l
बैठक मे प्राचर्या द्वारा अभिभावकों व छात्रों की उपस्थिति, आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा पुस्तकालय में उपलब्ध प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तकों,कम्प्यूटर लेब के बारे मे जानकारी प्रदान की l
उन्होंने अभिभावकों से टैक्सी यूनियन संघ से छात्रों के लिए थत्यूड़ बाजार से महाविद्यालय तक सस्ती दरो पर टैक्सी चलाने का प्रस्ताव रखा । जिससे छात्र नियमित महाविद्यालय आसनी से पंहुच सके ।
बैठक में डॉ रविचंद्रा, डॉ भारती नौटियाल डॉ संगीता कैंतुरा,डॉ नीलम प्रहरी,डॉ बिट्टू सिंह,छात्र संघ अध्यक्ष धीरज सिंह आदि रहे l
फोटो – थत्यूड महाविद्यालय में बैठक में उपस्थित अभिभावक ।



