
खबर सागर
रांइका नैनबाग का स्वर्ण जयन्ती समारोह 22 दिसम्बर को
– सरदार सिंह रावत राजकीय आदर्श इण्टर कालेंज नैनबाग के 50 साल पूर्ण होने पर स्वर्ण जयन्ती समारोह मनाने जा रहा है। जिसको लेकर विद्यालय में भारी हर्ष के साथ तैयारीयां शुरू की जा रही है।
नैनबाग में सन् 1975 में राजकीय इंटर कालेंज की स्थापना होने पर अब पचास पूर्ण होने पर विद्यालय परिवार द्वारा आगामी 22 दिसम्बर को अपना स्वर्ण जयन्ती व वार्षिकोत्सव समारोह के रूप में मनाया जा रहा है।
शिक्षक अभिभावक संघ व विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा स्वर्ण जयंती व वार्षिकोत्सव समारोह को भव्य व दिव्या बनाने के लिए अभी से है रूपरेखा शुरू कर दी है ।
समारोह में पुरातन छात्र सहित कई मुख्य अतिथि इस स्वर्ण जयंती समारोह में शिरकत करेंगे।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि विद्यालय के 50 साल पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती वार्षिको त्सव समारोह 22 दिसंबर को हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा ।
कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से शाम 5 तक और रात्रि संध्या O7 से 10:30 तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ उत्कृष्ट छात्र छात्रों को पुरस्कार आदि प्रदान किया जाएगा ।



