
खबर सागर
सरस्वती शिशु मंदिर पंतवाडी का वार्षिकोत्सव का समापन
छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास व विद्यालय की गतिविधियों को लेकर सरस्वती शिशु मंदिर पंतवाडी का वार्षिकोत्सव समारोह रंगारंग व पुस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ । जिसमें नन्ने मुन्ने नैनिहालों अनेक प्रकार की रंगारंगा प्रस्तुति दी । 
नैनबाग के तहत सरस्वती शिशु मंदिर पंतवाडी का वार्षिकोत्सव समारोह का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार व जिला पंचायत सदस्य रामदयाल शाह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
समारोह में छात्र- छात्राओं द्वारा भाषण, कविता, नाटक, तांदी, रासो,नाटी व पर्यावरण बचाओ आदि की सुंदर प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया
। कार्यक्रम में उत्कृष्ट व मेधावी छात्र छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से छात्र – छात्रों के अंदर दबाव व जिज्ञांसा अभरती है। उन्होने अभिभावकों से अपील की स्कूल के बाद बच्चों पर आज परिवेश में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जिससे बच्चा सही दिशा में आगे बढे ।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य हरदेव सिंह रावत ने विद्यालय की वार्षिक आंख्या आदि समस्याओं से मुख्य अतिथियों आदियों को अवगत कराया ।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य राम दयाल शाह, क्षेपं सदस्य श्रीमती सुष्मिता कुंमाई, पूर्व जिपं सदस्य देवेन्द्र सिंह पंवार,विद्यालय के व्यवास्थापक युद्धवीर सिंह रावत, कोषाध्यक्ष कामराज नेगी,पूर्व क्षेपं कुंवर सिंह भंडारी, टीकम सिंह पंवार, प्रधान नरेन्द्र सिंह नेगी, प्रधान निकिता पवार, बलवीर रावत,जगत सिंह रमोला,रंजीत सिंह पंवार, मिजन हनुमंती, श्वेता विजल्वाण, प्रभा नेगी, सरदार हनुमंती, प्रेम सजवाण, चतुर सिंह राणा,राजवीर सिंह, अंकित सजवाण आदि उपस्थित थे ।



