
खबर सागर
पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष संजय नेगी ने सीएम धामी को शोपी वार्षिक रिपोर्ट
मोहन थपालियाल टिहरी ग गढवाल
उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष संजय नेगी ने सूबें के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर अन्य पिछड़ा वर्ग की वार्षिक रिपोर्ट सौंपने के साथ आयोग के कार्यों से अवगत कराया l
आयोग में योजित वादों/शिकायतों को शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने ,समय से वादों की सुनवाई पूर्ण करने व वादियों को न्याय दिलवाने हेतु आयोग द्वारा किए गए एक वर्ष के कार्य की जानकारी दी l
जिस पर मुख्यमंत्री ने बधाई देते हुए शीघ्र ही दिए गए सुझावों /कार्यों व पिछड़े वर्ग के हितार्थ योजनाओं का शीघ्र ही संचालन
करने का आश्वासन दिया है l
पिछड़े वर्ग के निर्धन व्यक्तियों के हितार्थ निम्न महत्वपूर्ण बिन्धुओं में..
1. *”उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउददेशीय भवन”* निमार्ण में गढ़वाल मण्डल व (देहरादून) में एक (25 महिला एवं 25 पुरुष की क्षमता) व कुमाऊं मण्डल
(हल्द्वानी-नैनीताल) में एक (25 महिला एवं 25 पुरुष की क्षमता) का भवन की सुविधाओं से व्यवस्थित होगा।
2. अनुसूचित जाति एव अनुसूचित जनजाति की तर्ज पर अन्य पिछड़ा वर्ग के निर्धन व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान सहायता राशि रू. 50,000/- का लाभ प्रदान करने हेतु।
3. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की तर्ज पर अन्य पिछड़ा वर्ग के निर्धन छात्रों हेतु समूह ग,पी०सी०एस० आई०ए०एस० आई ० पी ०एस,
आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु परीक्षा पूर्व निःशुल्क कोचिंग की
सहायता प्रदान कि जाय ।
4. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की तर्ज पर अन्य पिछड़ा वर्ग के निर्धन छात्रों को कक्षा 01 से 08 तक समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिया जाय ।
माननीय मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि अन्य पिछड़ा वर्ग के निर्धन व्यक्तियों एवं छात्रों के हितार्थ उपरोक्तानुसार न्यायोचित योजनाओं को जनहित में संचालित करने की कृपा करेंगे l
जिसपर मुख्यमंत्री जी द्वारा शीघ्र ही इक आवश्यक कार्यों की
स्वीकृति / कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है l
साथ में आयोग के सचिव श्री गोरधन सिंह जी मौजूद रहे l



