उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

धनोल्टी विधान सभा के थत्यूड़ में एस.आइ.आर अभियान पर हुई चर्चा

खबर सागर

धनोल्टी विधान सभा के थत्यूड़ में एस.आइ.आर अभियान पर हुई चर्चा

मोहन थपलियाल -टिहरी गढ़वाल

एस.आई.आर को लेकर थत्यूड़ में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा धनोल्टी के चारों मंडलों की बैठक आयोजित कि गई । जिसेमें एस.आई.आर मतदाता सूची की विशेष पुनरीक्षण, बीएलओ की बैठक में विशेष चर्चा गई ।
भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह की अध्यक्षता में ब्लाक सभागार में बैठक आयोजित हुई । बैठक में भाजपा के चारों मंडल स्तर के सभी प्रकोष्टों के पदाधिकारियों को एस.आइआर के बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं को ग्रामीण क्षेत्र व आम नागरिकों को इसके बारे में जागरूक आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

धनोल्टी के विधायक प्रीतम सिंह पवार ने कहा किधनोल्टी विधानसभा के विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि देश में फर्जी मतदाताओं को रोकने के लिए एस,आई.आर का समर्थन करते हुए फर्जी मतदाताओं को चिन्हित कर हम सबको जागरूक होने की आवश्यकता है। जिसमें धनोल्टी विधानसभा फर्जी मतदाताओं का सत्यापन करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट हो कर कार्य करें।
उन्होने कहा कि कार्यकर्ता आम नागरिकों को मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान के बारे में सरल शब्दों में समझाएं ।

भाजपा जिला अध्यक्ष उदय रावत ने कहा कि एसआर अर्थात मतदाता सूची के विशेष गहन पुंनरीक्षण अभियान मे पार्टी के सभी छोटे बड़े कार्यकर्ताओं एक जुट होकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जानकारी दें और बाहरी लोगों जो अपने देश प्रदेश के नागरिक नहीं है, उनको मतदाता सूची में किसी भी हाल में ना जोड़ा जा सके ।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा, नैनबाग भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश पंवार, सकलना के अध्यक्ष जय सिंह अजवाण,थौलधार भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित खंडूड़ी, मंडल महामंत्री अकबीर पवार, विनीता रावत, जिला पंचायत सदस्य ममता रावत,कुलबीर रावत, बच्चन सिंह रावत, वीरेंद्र चंदेल, रमेश बिष्ट, बलदेव पवार, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!