
खबर सागर
प्रभावित कास्तकार,जल विद्युत निगम, एलएनटी कंपनी के साथ कई मांगों पर बनी सहमती
46 दिनों से अपनी 22 सूत्री मांगों को लेकर लखवाड बांध परियोजना से प्रभावित कास्तकारों का धरना जारी है। जिसमें संयुक्त संघर्ष मोर्चा व उत्तराखंड जल विद्युत निगम एवं कार्यदाय संस्था एलएनटी कंपनी तथा मोर्चा के प्रतिनिधियों के वार्ता के पश्चात कई बिंदुओं के साथ सहमति से निर्णय लिया गया है।
सोमवार को 22 सूत्री मांगों पर पर उत्तराखंड जल विद्युत निगम एवं कार्यदाय संस्था एलएनटी कंपनी के साथ कई मांगों पर सफलता पूर्वक वार्ता के बाद लखवाड़ बांध परियोजना में जितने श्रमिकों की आवश्यकता
होगी सभी पदों को योग्यतानुसार नियुक्ति प्रदान दी जाएगी ।
परियोजना निर्माण हेतु आवश्यक गाड़ियां( छोटी, बड़ी) मशीन सभी प्रभावित काश्तकारों की लगाई जाएगी।
सभी नियुक्त श्रमिकों को भारत सरकार, राज्य सरकार के श्रम नियमों के अनुसार वेतन भता व एलाउंस दिया जाएगा।
गाड़ियों व मशीनों की दरों में रेट की बढ़ोतरी की जाएगी।
लखवाड़ बांध प्रभावित काश्तकार संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा अपने लेटर पैड पर एलएनटी कंपनी को सभी दरे उपलब्ध कराई जाएगी।
लखवाड बांध प्रभावित काश्तकार संयुक्त संघर्ष मोर्चा सभी श्रमिकों, गाड़ियों, मशीनों, ठेकेदारों, आदि की सूची कंपनी को उपलब्ध करवाई जाएगी, तथा उसी के आधार पर ही कंपनी कार्य करेगी।
एलएनटी कंपनी- लखवाड बांध प्रभावित काश्तकार संयुक्त संघर्ष मोर्चा को एक कार्यालय( डैम साइड पर) उपलब्ध करवाएगी, तथा एक कर्मचारी जो कार्यालय संभालेगा, उसका वेतन एलएनटी कंपनी देगी ।
कौशल विकास हेतु संबंधित सूची भी संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी।
उत्तराखंड जल विद्युत निगम द्वारा संयुक्त संघर्ष मोर्चा को स्थान डाक पत्थर में कार्यालय हेतु स्थान उपलब्ध करवाएगी।
भूमि मूल्य वृद्धि प्रतिकर तथा अन्य सरकारी बिंदुओं पर शासन स्तर पर कार्य प्रगति पर है ।
उत्तराखंड जल विद्युत निगम एक महीने के अंदर 40 पदों हेतु विज्ञप्ति जारी की जाएगी, तथा अन्य सभी पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान की जाएगी।
कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण के लिए 20 अभ्यर्थियों की सूची संयुक्त संघर्ष मोर्चे द्वारा तैयार की जा रही है।
सभी प्रभावित कास्तकार युवा जो परियोजना में स्वरोजगार के इच्छुक होने पर अपनी गाड़ियां, मशीन, व ठेकेदारी करना चाहता है या जो भी युवा कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण करना चाहता है,वह व्यक्ति लखवाड़ बांध प्रभावित कास्तकार संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पास अपना नाम दर्ज करवा ले।
संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा बताया कि आज वार्ता में कई मांगों पर सहमती बनी, कल धरना स्थल पर बैठक में धरना समाप्त या जारी रखने आदि पर निर्यण लिया जायेगा ।
वही दुसरी ओर 46 दिनों लखवाड बांध प्रभावित कास्तकारों द्वारा लगातार अपनी 22 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन पर बैठे रहे। और मांग पूरी न होने तक आन्दोलन जारी रहेगा ।
धरना स्थल पर राकेश राणा, जगत लाल डोगरा सुरेश रावत,धीरज रावत, आनंद तोमर, संदीप तोमर, बबलू तोमर, , अनिल पवार, सोवत सिंह तोमर, ऋषभ रावत प्रदीप भंडारी शेर सिंह राजेंद्र तोमर, कपिल तोमर, मेडि , अजवीर रावत,सचिन तोमर, सुरवीर तोमर आदि उपस्थित रहे।
फोटो – डैम स्थल पर धरने पर बैठे प्रभावित कास्तकार।



