
खबर सागर
कल डाकपत्थर में प्रस्तावित रैली व तालाबंदी स्थगित
आज संयुक्त मोर्चो की विकासनगर के सम्मानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान के नेतृत्व एवं पहल पर एलएंडटी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों, जलविद्युत निगम के अधिकारियों तथा मोर्चा के प्रतिनिधियों के मध्य एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में परियोजना से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई ।
सभी पक्षों ने सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ समाधान की दिशा में सार्थक सुझाव प्रस्तुत किए। संपूर्ण संवाद रचनात्मक एवं सहयोगपूर्ण रहा।
उपरोक्त परिस्थितियों और बैठक के सकारात्मक निष्कर्षों को ध्यान में रखते हुए, कल आयोजित होने वाली प्रस्तावित रैली को स्थगित किया जाता है।
जिस पर सभी प्रभावित सूचना को गंभीरता से लेते हुए अपने-अपने स्तर पर संबंधित सभी सदस्यों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें ।



