उत्तराखंडसामाजिकस्वास्थ्य

कैंसर जागरूकता नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उमड़ी भीड़

खबर सागर

कैंसर जागरूकता नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उमड़ी भीड़

श्री गुरु राम राय मिशन द्वारा नरेंद्रनगर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का भारी संख्या मे भीड़। जिसमें कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बतौर मुख्य अतिथि किया शिविर का उद्घाटन।

श्री गुरु राम राय मिशन द्वारा नरेंद्रनगर के पालिका मैदान में कैंसर जागरूकता व निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

कैंसर जागरूकता व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 1880 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य की निशुल्क जांच कराने के साथ उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गई

बतौर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करते हुए क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के वन तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने कैंप लगाने के लिए श्री गुरु राम राय मिशन का क्षेत्रीय जनता की ओर से आभार व्यक्त किया, तथा यहां स्थित गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के कक्षा कक्ष निर्माण हेतु विधायक निधि से 10 लाख रुपए की घोषणा की ।

स्वास्थ्य शिविर में कैंसर, हृदय, नेत्र, बाल रोग, प्रसूति हड्डी एवं जोड़, मानसिक, दंत रोग, नाक, कान, गला, ब्लड शुगर, मिर्गी, गठिया व त्वचा सहित अन्य विभिन्न रोगों से पीड़ितों को, 35 डॉक्टरों की टीम ने निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की ।

श्री गुरु राम राय मिशन द्वारा क्षेत्र में इतने बड़े स्तर पर निशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाने के लिए क्षेत्रीय जनता, बहुत उत्साहित तथा संस्था के प्रति आभार जता रही है।
जनता का अनुरोध है कि समय-समय पर इस तरह के स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने से रोगियों को स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!