उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

लखवाड़ वाँध में कास्तकारों,बरोजगार युवाओं का 22 दिन से 22 मांगों को लेकर धरने पर

खबर सागर

लखवाड़ वाँध में कास्तकारों,बरोजगार युवाओं का 22 दिन से 22 मांगों को लेकर धरने पर

क्षेत्र के प्रभावित कास्तकार व बेरोजागार युवाओं का अपनी मांगों को लेकर डैम साईड़ में 22 वें दिन भी 22 सूत्री मांग पर धरना प्रदर्शन जारी रही

तहसील नैनबाग के लखवाड़ बाँध विद्युत परियोजना से प्रभावित कास्तकारों व युवा बेरोजगारों का संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में जौनपुर व जौनसार क्षेत्र के कास्तकारों का
स्थान लोहारी कुणा में 22 वें दिन धरना प्रदर्शन जारी रहा ।

क्षेत्र के 32 गांव के प्रभावित कास्तकार व युवा बेरोजगार युवा अपनी 22 सूत्री मांगां को लेकर लगातार 22 वें दिन डैम साईड में दिन रात धरना प्रदर्शन कर शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी कर शीघ्र मांग पूरी होने पर लाबंध है।
जिसमें स्थाई रोजगार, नई भूमि अधिग्रहण का प्रतिकार व एल. एंड टी. द्वारा बाहर किए गए स्थानीय युवाओं को वापस बहाल करने, स्थानीय प्रभावितो को कम्पनी में रोजगार मुहैया ना करवाने जैसे तमाम मुद्दे सम्मिलित हैं ।

धरने पर बैठे क्षेत्र के प्रभावितों में जौनपुर और जौनसार गांव के प्रभावित कास्तकारो अपनी मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे है । और जब तक सर्घष समिती द्वारा रखी 22 सूत्री मांग पर सहमती नही बनती तो तब तक आन्दोलन जारी रहेगा ।

इस मौके पर धरना स्थल पर महेंद्र सिंह पुंडीर, घनश्याम पुंडीर, संदीप रावत, सुरेश रावत, धीरज रावत,संदीप तोमर लखस्यार, कमल रावत, मोहन रावत, राम सिंह रावत, विक्रम रावत, प्रजन रावत, , अजबीर रावत, प्रदीप रावत, सुमित तोमर, दीपांशु चौहान,कपिल तोमर,आनंद रावत, रमेश चौहान, प्रदीप पुंडीर, प्रीतम रावत, राकेश सजवान, जसपाल सजवान, बलदेव रावत, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!