उत्तराखंडमनोरंजनसामाजिक

डामटा समारोह में पौराणिक जैंता नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र

खबर सागर

डामटा समारोह में पौराणिक जैंता नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र

दयाराम थपलियाल – डामटा में 23वें राज्य स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह के तीसरे दिन की खेल एवं सांस्कृतिक विकास प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि तकनीकी शिक्षा,वन व संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट के द्वारा किया गया।
यमुना घाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समिति के तत्वाधान में समरोह में विशिष्ट अतिथि के रुप में राजपुर के विधायक खजान दास , पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने शिरकत की ‘
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के स्वागत में पौराणिक शानदार जैंता नृत्य भी प्रस्तुत करने पर समारोह आए अतिथियों ने जनकर तारीफ की ।

मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट एवं संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने यमुना घाटी की समृद्ध शाली लोक संस्कृति की सराहना करते हुये कहा कि पहाड़ो के मेले हमारी संस्कृति के वाहक है । उन्होने युवाओं से अपनी सांस्कृतिक धरोहर व परमपराओं को संजोने एवं इस विरासत को आगे बढाने में अपना योगदान करने की बात कही गयी ।
समिति की मांग पर राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट ने अपनी सांसद निधि से डामटा खेल मैदान की दर्शक दीर्घा के सौंदर्य करण के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की गयी, तथा वन, तकनीकी शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा समिति की मांग पर डामटा में वन विभाग के निरीक्षण भवन निर्माण करवाने की घोषणा की गयी ।
डामटा में प्रस्तावित पालिटेक्निक संस्थान खोलने की चल रही प्रक्रिया में हर सम्भव प्रयास करने की बात कही। विधायक खजान दास द्वारा अपने विधायकी बेतन से समारोह समिति को खेल व सांस्कृतिक विकास प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु अपनी ओर से 51हजार देने की घोषणा की ।
मैदान डामटा में आयोजित तीसरे दिन सीनियर वर्ग की कबड्डी ओपन, कबड्डी गांव वाईज,बालीबाल, बैडमिंटन, सामान्य ज्ञान आदि प्रतियोगिताएं आयोजित हुई ।कबड्डी गांव वाईज का पहला मैच उबरेऊ जौनसार एवं द्वारिका पुरी भुटगांव के बीच खेला गया जिसमें उबरेऊविजय रही दूसरा मैच काण्ड़ो हिमाचल प्रदेश व यमुना क्लब शिसोई के बीच हुआ जिसमें काण्ड़ो विजय रही तीसरा मैच ग्राम नराया व चालद क्लब कुटा के बीच हुआ जिसमें नराया की टीम विजय रही ।
महिला वर्ग कबड्डी का फाइनल मैच खेल विभाग देहरादून एवं स्कोलर एकेडमी पौन्टा हिमाचल के बीच हुआ, जिसमें खेल विभाग देहरादून विजेता की टीम विजेता रही । और स्कोलर एकेडमी पौन्टा की टीम उप विजेता रही।
कार्यक्रम के इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष चमन सिंह चौहान, खेल समिति के अध्यक्ष बचन सिंहचौहान, कुशलानन्द नौटियाल सरदार सिंह राणा,जबर सिंह पंवार,चतर सिंह चौहान,दयाराम थपलियाल, जयपाल पंवार,बलबीर चौहान, रघुवीर पंवार, दिनेश चौहान, ,किशन सिंह चौहान, सुल्तान पंवार, अनिल चौहान,खजान पंवार, नरेन्द्र चौहान, शमशेर चौहान,सचिन चौहान, शूरवीर चौहान, ऋषभ चौहान, मुकेश राणा, नरेश चौहान, कपिल,अमीन चौहान,आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!