Blog

15 वें दिन अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शनकारीयों में शासन प्रशासन के प्रति आक्रोश

खबर सागर

15 वें दिन अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शनकारीयों में शासन प्रशासन के प्रति आक्रोश

300 मेघावाट लखवाड़ बाँध परियोजना से प्रभावित कास्तकार संयुक्त संघर्ष मोर्चा के वेनर तल्ले स्थल लोहारी कुणा में लगातार 15 वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा । प्रदर्शनकारी ने शासन प्रशासान के रवैय से भारी आक्रोशित है।

क्षेत्र के प्रभावित कास्तकार अपनी 22 सूत्री मांगों को लेकर पिछले 24 नवम्बर से धरना – प्रदर्शन कर आज लगातार 15वां दिन भी अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पर डढे हुए है।

लेकिन शासन प्रशासन के रवैय से कोई भी सक्षम अधिकारी धरना स्थल पर कास्तकारों की सूद तक न लेने पर प्रदर्शनकारियों में भारी आक्रोशित है।

धरना स्थल पर कास्तकारों ने यह भी तय किया कि जो प्रभावित क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं की सूची जिला अधिकारी महोदय को भेजनी है वह बेरोजगार युवा 9 नवम्बर तक अपना नाम पता व योग्यता दर्ज कराने हेतु धरना स्थल लोहरी (कुणा) में अनिवार्य रूप से व्यक्तिगत तौर पर अवश्य धरना स्थल पर उपस्थित रहे । ओर खुद अपने हस्ताक्षर सहित अपने नाम दर्ज कराये। जो युवा धरना स्थल पर उपस्थित नहीं होगा सूची में नाम न दर्ज होने पर स्वयं जिम्मेदार होगा।

समस्त कास्तकारों व बेरोजगार युवाओं का कहना है कि जब तक सभी 22 सूत्रीय मांगों का निस्तारण शासन प्रशासन द्वारा नहीं किया जाता तब आंदोलन को जारी रहेगा ।

इस मौके महेन्द्र सिंह पुण्डीर,संदीप सिंह,आनंद तोमर,सुंदर चौहान, सबल रावत, जितेंद्र तोमर,प्रदीप रावत, सचिन तोमर,सुखपाल तोमर, सुरेश रावत, प्रदीप पुंडीर,अधिवक्ता दीपक रावत, प्रदीप भंडारी, संदीप रावत,अंकित तोमर, धीरज रावत, मुन्ना रावत, कमल रावत, अजबीर रावत,महेश तोमर, रितिक रावत आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!