उत्तराखंडपर्यटनसामाजिक

यमुनोत्री धाम के कपाट शीत कालीन के लिए हुए बन्द

खबर सागर

यमुनोत्री धाम के कपाट शीत कालीन के लिए हुए बन्द

यमुनोत्री धाम के कपाट आज, गुरुवार को शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए हैं।

परंपरा अनुसार, भैया दूज के पावन पर्व पर, दोपहर 12 बजकर 30 मिनट के शुभ मुहूर्त पर, वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मंदिर के कपाट बंद किए गए।
इससे पहले आज सुबह मां यमुना के भाई शनिदेव महाराज की डोली वाद्य यंत्रों के साथ खरसाली गांव से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई थी।

धाम में आज तड़के से ही विशेष पूजा-अभिषेक का क्रम जारी रहा और कपाट बंद होने पर यमुना जी की भोग मूर्ति को डोली में बिठाकर भाई शनिदेव समेश्वर महाराज की अगुवाई में खरसाली गांव के लिए रवाना किया गया। देश विदेश से आए हुए हजारों श्रद्धालु और तीर्थ पुरोहित कपाट बंद होने के इस अवसर के साक्षी बने।
अगले छह महीने के लिये श्रद्धालु अब मां यमुना के दर्शन और पूजा-अर्चना खरसाली स्थित मंदिर में कर सकेंगे।

श्री यमुनोत्री धाम मंदिर समिति ने इस वर्ष की यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी तीर्थयात्रियों, प्रशासन, पुलिस बल और स्थानीय निवासियों का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!