उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

मंसूरी की जनता 144 करोड़ की योजना के बाद भी बूंद-बूंद पानी तरस रहे

खबर सागर

मंसूरी की जनता 144 करोड़ की योजना के बाद भी बूंद-बूंद पानी तरस रहे

मसूरी की पेयजल समस्या के विरोध में महिला कांग्रेस ने पिक्चर पैलेस चौक पर गढ़वाल जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का पुतला फूँककर ज़ोरदार प्रदर्शन किया।

पार्टी की नेतृत्व कर रहीं जसवीर कौर ने कहा कि 144 करोड़ रुपये की मसूरी यमुना पम्पिंग योजना का पूरी होना के बावजूद शहर अब भी बूंद-बूंद पानी को तरस रहा है।
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जसबीर कौर ने कहा कि बड़े-बड़े दावों के बावजूद योजनाएँ धरातल पर नहीं उतर रहीं और शहर में पेयजल आपूर्ति असंतोषजनक है। प्रदर्शनकारियों ने जल निगम व गढ़वाल जल संस्थान के बीच तालमेल की कमी और अधिकारियों की उदासीनता पर आपत्ति जताई।जसवीर कौर ने कैबिनेट मंत्री व मसूरी विधायक गणेश जोशी पर अनदेखी व भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी उनके निर्देशों का पालन नहीं करते।
महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि तत्काल पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित न हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा और 2027 के चुनावों में भाजपा को जवाब मिलेगा, ऐसे संकल्प यहां लिए गए। प्रदर्शन ने स्थानीय समस्याओं को भी उजागर कियारू सड़कों, स्वास्थ्य व अन्य मूलभूत सुविधाओं की खस्ता हालत का जिक्र करते हुए महिलाओं ने कहा कि केवल औपचारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से काम नहीं बनेगा।

उन्होने कहा कि अगर उनकी मांगे पूरी नही होती तो मसूरी में बड़े स्तर पर सरकार और कैबिनेट मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा वह 2027 के चुनाव में भी भाजपा सरकार को जवाब दिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!