
खबर सागर
थत्यूड़ में छड़ी उद्योग के सूत्रधार की पुण्यस्मृति पर स्वास्थ्य शिविर व सम्मान कार्यक्रम
सामाजिक छड़ी उद्योग के सूत्रधार स्वः महिमान्द कोहली 5वी पुण्यस्मृति थत्यूड़ के बहुददेशीय हाल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समाज में उत्कृष्ट कार्य करने पर कई लोगों को सम्मानित किया गया ।
गुरुवार को विकास खण्ड थत्यूड़ में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पवार, सुश्री डॉक्टर स्वराज विद्वान व शक्ति लाल शाह विधायक घनसाली ने संयुक्त रूप से दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टॉलो का भी निरीक्षण किया गया। और उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान में एमबीबीएस की नीट परीक्षा 2024 25 में ऑल इंडिया में 63वीं रैंक प्राप्त करने वाली सानिया बडियाड़ी के माता-पिता को शॉल स्मृति चिन्ह व बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।
वही ग्राम पंचायत मोलधार के सौरभ नौटियाल पुत्र संजय प्रसाद नौटियाल को 2024 25 में सांख्यिकी अधिकारी के पद पर चयन होने पर सम्मानित किया गया। वहीं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज थत्यूड़ हाई स्कूल की छात्रा वर्तिका नौटियाल ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
राजकीय इंटर कॉलेज काटल की छात्रा कुमारी रवीना पुत्री कुशाल सिंह का इंटरमीडिएट में ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान आने पर सम्मानित किया गया। राइका बंगसील के छात्र सिद्धार्थ पुत्र राजेंद्र दत्त गौड़ के हाई स्कूल में ब्लॉक स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया व आदित्य सजवाण राइका मॉडल इंटर कॉलेज थत्यूड़ का इंटरमीडिएट में ब्लॉक स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
- इस अवसर पर विधायक प्रीतम सिंह पवार ने कहा की सामाजिक चिंतक व छड़ी उद्योग के सूत्रधार स्वर्गीय महिमानंद कोहली के पांचवी पूर्ण स्मृति पर जौनपुर क्षेत्र के विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान समारोह के साथ ग्राफिक एरिया देहरादून के विशेषज्ञ डॉक्टर के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। जो कि एक द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस तरह के कार्य निरंतर होने चाहिए जिससे अन्य लोगों को प्रेरणा मिल सके।
घनसाली के विधायक शक्तिलाल शाह ने कहा कि छड़ी उद्योग के सूत्रधार स्वर्गीय महिमा आनंद कोहली के पांचवें पुण्य तिथि पर सम्मान व बहुउद्देशीय शिविर से समाज के लिए लाभकारी साबित होगा । ब्लाक प्रमुख सीता पंवार ने कहा ऐसे कार्यक्रम से समाज में जन जागरूकता के साथ क्षेत्र की जनता को किसी न किसी रूप में लाभ मिलता है। जिसमें समय समय पर आयोजित होने चाहिए ।
वही स्वास्थ्य शिविर में बीजेपी एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कोहली ने कहा कि आज निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 230 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण व निशुल्क दवाइयां वितरित की गई ।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वराज विद्वान, ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार, जेस्ट उप प्रमुख जय कृष्ण उनियाल, जिला पंचायत सदस्य ममता रावत,तहसीलदार धनोल्टी बिरम सिंह पवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश बिष्ट,ग्राम प्रधान सरस्वती रावत, मेनका सजवाण, सुरजीत मनवाल,विजेंद्र सिंह पवार आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन सुनील सजवान व शेर सिंह डोगरा ने संयुक्त रूप में किया ।



