
खबर सागर
सारीगाड़ कंडारी मोटर के डमरीकरण को लेकर प्रतिनिधि मंडल मुख्य अभियन्ता से मिला
लंबे समय से सारीगाड़ – कंडारी मोटर मार्ग के डामरीकरण को लेकर क्षेत्र की जनता लगातार मांग करते आ रहे हैं ।
पूर्व में निवदाएं आमंत्रित होने के बाद भी अपसी काम को लेकर मामला अधर में पड़ जाने से विकास कार्य में रोड़ा का खामियाजा क्षेत्र की आम जनता को भुकतना पड़ने से भारी आक्रोश है।
जिससे लोनिवि विभाग की घोर लापरवाही के चलते सड़क की खस्ताहाल होने से आम लोगों को आवगमन में खासी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है । जब कि टू व्हीलर वाहन और छोटे वाहनों को सफर करना किसी खतरे से काम नहीं है । और जनता मजबूरन जान हथेली पर रखकर सफर करने को मजबूर है।
जिस पर क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश लाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियन्ता से मुलाकात कर शीघ्र ही सरिगाड़ कंडारी मोटर मार्ग का डामरीकरण किए जाने की एक स्वर में मांग की है।
जिस पर मुख्य अभियन्ता ने प्रतिनिधि मंडल अशस्त करते हुए सारीगाड़ कंडारी मोटर मार्ग का डामरीकरण इसी माह के अंत तक डामरीकरण की कार्यवाही को अमल में लाया जायेगा ।
प्रतिनिधि मंडल में क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश लाल, लोकेंद्र गौड, ब्रजमोहन गौड, कुशला न्दन नौटियाल, ग्राम प्रधान राजीव गौड,सरदार सिंह राणा, चमन लाल शाह, ममनोहन सिंह नेगी, साघूराम गौड, शूरवीर सिंह सहित अन्य ग्राम कंडारी, गुदीन, खम्बुडी आदि के गणमान्य लोग उपस्थित थे ।



