
खबर सागर
कृषि विज्ञान मेले में प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित
विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस) हवालबाग में आज 51वां कृषि विज्ञान मेले का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान मंत्री ने सभी स्टालों को निरीक्षण कर कृषकों से उनके उत्पादों की जानकारी ली।
इस मेले में अल्मोड़ा समेत विभिन्न जिलों के कास्तकारों ने हिस्सा लिया। साथ ही प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।
मेले के दौरान अतिथियों द्वारा रबी फसल की नई उन्नत प्रजातियों के बीजों का लोकार्पण किया गया।
मेले में आए किसानों द्वारा खेती व बागवानी से संबंधित रखी गई समस्याओं का संस्थान के वैज्ञानिकों ने समाधान किया और किसानों को उन्नत खेती के टिप्स दिए।



