उत्तराखंडसामाजिक

महासभा में किसानो और मजदूरों को फसल से पहले नस्ल बचाने का दिया संदेश

खबर सागर

महासभा में किसानो और मजदूरों को फसल से पहले नस्ल बचाने का दिया संदेश

 

रुड़की की लक्सर शुगर मिल के मैदान में आज हिंद मजदूर किसान समिति के द्वारा एक बड़ी महासभा का आयोजन किया गया है। इस महासभा में हिंद मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र मोहन के द्वारा मजदूरों और किसानों को फसल से पहले नस्ल बचाने का संदेश दिया गया है।

महासभा में पहुंचे हजारों लोगों को संबोधित करते हुए चंद्र मोहन ने कहा कि फसल खराब हुई तो अगले साल फिर सही हो जाएगी लेकिन नस्ल खराब हुई तो सही नहीं हो पाएगी।

बता दे की युवाओं में लगातार नशे का प्रभाव बढ़ता जा रहा है।
शराब,चरस, स्मैक और अन्य नशे के जाल में युवा फंसकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे है। खराब हो रही युवाओं के इस नस्ल को बचाने के लिए क्रांति गुरु और हिंद मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र मोहन आगे आए है।
जिनके द्वारा देश भर में अलग-अलग जगह पर युवाओं को नशे से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के चलते लक्सर शुगर मिल के मैदान में आज हिंद मजदूर किसान समिति के द्वारा एक महासभा का आयोजन किया गया है। इस महासभा में क्रांति गुरु चंद्र मोहन खुद भी मौजूद रहे है।
जिन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए नशे के प्रति जागरूक किया है। इसके साथ ही मजदूरों और किसानो को संबोधित करते हुए फसल से पहले नस्ल बचाने का संदेश दिया है। चंद्र मोहन ने कहा कि हम सभी लोगों को भ्रष्ट राजनीति के चलते जातियों में बांटने का कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!