
खबर सागर
कैम्टी में आयोजित शिविर में 60 यूनिट रक्तदान एकत्रित
भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत नैनबाग मण्डल भाजपा की ओर से रक्त दान शिविर कैम्टी में आयोजित किया गया । जिसमें 60 यूनिट रक्तदान अर्जित किया गया ।
शनिवार को कैम्टी में भाजपा मंडल नैनबाग द्वारा सेवा पखवाड़ा में रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । जिसमें एक दिन के शिविर में
60 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया ।
कार्यक्रम के सफलता पर रक्तदान शिविर के संयोजक अनूप थपलियाल, मण्डल उपाध्यक्ष कमल रावत
कार्यक्रम को सफलता पर सभी रक्तदान दानताओं का पूरे नैनबाग़ मंडल की ओर से आभार जताते हुए रक्तदान महादान सबसे बडा दान बताया ।
इस दौरान नरेश पवार मण्डल अध्यक्ष भाजपा नैनबाग मण्डल,भाजपा नेता राजेश सजवण, सब्बल सिंह राणा, समीर पवार, शांती कुमार, कमलेश नौटियाल, रोशन सजवाण, रविन्द्र सिंह, सविता सेमवाल, निकिता कंडारी, सीमा देवी आदि उपस्थित थे ।



