उत्तराखंडमनोरंजनसामाजिक

पौराणिक देव जागरो का विधिवत समापन

खबर सागर

 

पौराणिक देव जागरो का विधिवत समापन

मदमहेश्वर घाटी के ग्रामीणों की अराध्य देवी व पर्यटक गाँव रासी के मध्य में विराजमान भगवती राकेश्वरी के मन्दिर में दो माह तक चलने वाले देव जागरो का समापन भगवती राकेश्वरी को ब्रह्म कमल अर्पित करने के बाद हर्ष उल्लास के हुआ संपन।

देव जागरो के समापन अवसर पर मदमहेश्वर घाटी के विभिन्न गांवों के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवती राकेश्वरी को ब्रह्म कमल अर्पित कर विश्व समृद्धि व क्षेत्र के खुशहाली की कामना की।
देव जागरो के गायन से मदमहेश्वर घाटी सहित रासी गाँव का वातावरण दो माह तक भक्तिमय बना रहा।

देव जागरो के गायन मे ,पृथ्वी उत्पत्ति, भगवान श्रीकृष्ण व पाण्डवों की महिमा सहित हरि के द्वार हरिद्वार से चौखम्बा हिमालय तक विराजमान सभी देवी – देवताओ की महिमा का गुणगान किया ।
देव जागरो के समापन अवसर पर राकेश्वरी मन्दिर पहुंचे राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट , जेष्ठ प्रमुख राकेश नेगी , प्रधान सोनिया पंवार, राकेश्वरी मन्दिर समिति कार्यकारी अध्यक्ष मन्दिर भट्ट ने कहा कि राकेश्वरी मन्दिर मे दो माह तक गाये जाने वाले देव जागर धार्मिक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक परम्पराओ का द्योतक है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!