उत्तराखंडसामाजिक

देवन व घन्सी में धूमधाम से मनाया नागदेवता का जागडा पर्व

खबर सागर

देवन व घन्सी में धूमधाम से मनाया नागदेवता का जागडा पर्व

जौनपुर की पौराणीक लोक संस्कृती पर आधारित असोंज संक्राती पर पट्टी लालूर के
ग्राम देवन व घन्सी में नागदेवता का जागड़ा पर्व धूमधाम से मनाया गया । जिसमें श्रद्वालुओं ने नागदेवता की पालगी कि दर्शन कर सुखःशांती व अच्छी फसल होने की कामना की है।

वुधवार को पट्टी लालूर क्षेत्र के
ग्राम देवन से नाग देवता की पालकी मंदिर से बाहर आते ही दर्जनों देवता के पश्वा अवतरित हुए । उसके बाद पालगी स्नान के लिए यमुना नदी में आई ।
स्नान के बाद नागदेवता की पालगी ग्राम घन्सी में पहुंचने पर ग्रामीणों ने हर्ष उल्लास के साथ भव्य स्वागत किया।
आंगन में पालकी पहुंचते ही दर्जनों पश्वा नाच उठे । और काफी देर बाद पश्वा शांत हुए । वही भारी संख्या में श्रद्वालुओं दूर दराज गांव से आए लोगों ने देव पालगी के दर्शन कर मन्नतें मांगी ।
दर्शन के बाद ग्रामीणों महिलाए और महेमानों ने जौनपुरी रिति रिवाज के साथ जमकर तांदी व रासों लोक नृत्य किया ।

oplus_2048

और देर रात्री होने पर ग्राम घन्सी से देव पालगी अपने मूल थान ग्राम देवन आई, जहां रात भर जागरण कार्यक्रम आयोजित किया ।
इस मौके पर क्षेत्र पंचापत विपिन पंवार, पूर्व प्रधान जगमोहन सिंह कंडारी,बचन सिंह मलियाल, मुन्ना पंवार, बिरेन्द्र मालियाल, बलवीर सिंह, गोपाल सिंह, मनोज मलिपाल सुरेन्द्र सिंह,आदि उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!