उत्तराखंड
उतराखण्ड राजभवन में तीन दिवसीय वसंतोत्सव का आगाज

खबर सागर
उत्तराखंड राजभवन देहरादून में तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2024 का शुभारंभ हो गया है ।
फूलों की प्रदर्शनी के दीदार के लिए आम जनता एक मार्च से 3 मार्च तक राजभवन में निशुल्क प्रवेश की सुविधा रहेगी.. वही आज वसंतोत्सव-2024 के शुभारंभ के अवसर पर उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया ।
समारोह में राज्यपाल रि. ले जनरल गुरमीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की.. इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित रहे ‘
राज्यपाल ने बताया कि 1 मार्च से 3 मार्च तक यह कार्यक्रम चलेगा जिसके तहत आम जनता फूलों की प्रदर्शनी का दीदार कर सकेगी ।



