खबर सागर
बिरोड़ में घूमधाम से मनाया जागड़ा पर्व
ग्राम विरोड में महासू देवता का जागरण पर्व धूमधाम से मनाया गया । जिसमें दूर दराज क्षेत्र से भारी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की है।
बुधवार को नैनवाग के तहत ग्राम विरोड में आयोजित पौराणिक जागड़ा पर्व पर मंदिर से 11 बजे महासू की पालगी बाहर आने पर दर्जनों देवता के पश्वा अवतरित हुए । विभिन्न क्षेत्र व गांव से आए लोगों ने देव के थाल पर अपने पापा पाप दोष के समाधान के जवारण पर चावल डालकर देवता के पश्वा से सुख समृद्धि न दोष निवारण क़ी प्रार्थना की है।
इसी बीच हेलीकॉप्टर से देव पालगी व भारी संख्या में पंहुचें और श्रद्वालुओं के उपर पुष्प वर्षा होने पर दूर दराज क्षेत्र से आए श्रद्धालु ने हर्ष जताया ।
वही जिन श्रद्वालु भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होने पर देवता को लगभग 42 बकरें चढ़ाए गए है।
दोपहर बाद देव पालगी स्नान के लिए यमुना नदी के बाद देव पालगी ग्राम नेग्याण,ग्राम झंगेरी और मंसूरी भक्त के जाने के बाद वापस रात्री को ग्राम विरोड़ पंहुची । जहां सेकेंडों लोगों ने देव पालगी के दर्शन के बाद पालगी घुमा घुमा नचाने के बाद मंदिर में पालगी को विराजामन किया ।
उसके बाद जौनपुर की लोक संस्कृति की विरासत को दूर दराज क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं ने रातों तांदी की सुन्दर प्रस्तुती से लोगों ने जमकर नृत्य किया ।
इस मौके पर मंदिर समिती के अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद नौटियाल, राजपुर विधायक खजाना दास,सोहनलाल डोभाल, योगेश्वर नौटियाल,आसाराम नौटियाल,
देवता के भंडारी बिरन्द्र दत गौड, महिला मंगल की अध्यक्ष शशि नौटियाल, सुनील डोभाल, नरेश नौटियाल दिनेश डोभाल,नरेश बडोनी, ताजी राम, गोतम अनिपाल, महादेव प्रसाद आदि उपस्थित थे ।



