उत्तराखंडमनोरंजनसामाजिक

राजा रघुनाथ की पालगी डरोगी पंहुचने पर ग्रामीणों किया भव्य स्वागत

खबर सागर

राजा रघुनाथ की पालगी डरोगी पंहुचने पर ग्रामीणों किया भव्य स्वागत

धर्म व आस्था का प्रतिक पट्टी गोड़र का ईष्ट व आराध्या राजा रघुनाथ की पालकी 27 गांव भ्रमण कर ग्रामीणों को दर्शन दे रही है। वही आज ग्राम डरोगी देव पालगी पंहुचने पर ग्रामीणों हर्ष उल्लास के साथ भव्य स्वागत किया ।

पट्टी गोडर के 27 गांव गोडर में तीन साल के बाद राज रघुनाथ की पालगी 27 गांव के प्रत्येक गांव में रात्री विश्राम कर अगले दिन दसरे गांव प्रवास को पंहुचती है।
जहा गत देर शांम ग्राम डरोगी में देव पालगी पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक व हर्ष उल्लास भव्य ढंग से स्वागत किया।
जैसे ही पालकी आंगन चौक में पहुंचते ही दर्जनों देवी देवता के पश्वा अवधारित हुए, उनको शांत करने के बाद मध्य रात्रि तक लोक संस्कृति पर आधारित तांदी व रासों नृत्य किया ।
आज प्रातः 10 बजे से 12 तक समस्त ग्रामीण व दूर दराज क्षेत्र से आए लोगों ने देव मूर्ति के दर्शन कर सुख समृद्धि की प्रर्थाना के साथ अच्छी फसल होने की कामना की है। आज ही शाम को देव पालगी ग्राम खम्बुडी के लिए प्रस्तान करेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!