उत्तराखंडपर्यटनसामाजिक

मदमहेश्वर घाटी लोक जात यात्रा का आयोजन

खबर सागर

मदमहेश्वर घाटी लोक जात यात्रा का आयोजन

मदमहेश्वर घाटी से लगभग 32 किमी दूर चौखम्बा की तलहटी मे जगत कल्याण के लिए तपस्यारत व भेड़ पालको की अराध्य भगवती मनणामाई की लोक जात यात्रा विधिवत शुरू हो गयी है ।
मनणामाई लोक जात यात्रा प्रति वर्ष सावन माह मे रासी गाँव से शुरू होती है तथा हिमालयी भूभाग मे लगातार बारिश होने से लोक जात यात्रा मे सीमित श्रद्धालु शामिल होते है ।
मनणामाई लोक जात यात्रा आज रात्रि प्रवास के लिए शीला समुद्र पहुंचेगी तथा लोक जात यात्रा के मनणामाई तीर्थ पहुंचने पर भगवती मनणामाई की विशेष पूजा – अर्चना कर विश्व समृद्धि की कामना की जायेगी ।
भगवती मनणामाई की लोक जात यात्रा के वापस रासी गाँव पहुंचने पर लोक जात का समापन होगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!