Blogउत्तराखंडपर्यटनमनोरंजनसामाजिक

नागदेवता की पालगी पंहुची आसाड़ थात मेले में दर्शन कर मांगी मन्नतें

खबर सागर

  1. सावन माह में आसाड़ थात में आयोजित हुआ मेला

पट्टी लालूर क्षेत्र के सुप्रसिद्ध आसाड थात में आयोजित नागदेवता का मेला थौलू धूमधाम संपन हुआ । जिसमें दूर दराज क्षेत्र से आए लोगों ने देव पालगी के दर्शन कर सुखः समृद्धी की कामना की ।

गुरुवार को नैनबाग के तहत सावन मास में ग्राम पंचायत ढकरोल के समीप आसाड़ थात में नागदेवता की मेला थौलू बारिश के बीच लोगों की आस्था कम नही हुई और मेले में शिरकत की ।
मेले में ग्राम ढकरोल से नागदेवता की पालगी दोपहर बाद ढोल नगाडे के साथ मेला परिसर के नागदेवता मंदिर आते ही दर्जनों देवता पश्वा अवतारित हुए ।
मेले में पट्टी लालूर इडवास्यूं, सिलवाड़ सहित जिला उतरकाशी व देहरादून आदि क्षेत्र लोगों ने देव पालगी के दर्शन कर मन्नतें के लिए आते है । फिर बारिश के बीच लोगों का जुनून कम नही हुआ ।
वही बिभिन्न गांव से आई महिलाओं व पुरुषों ने जौनपुर की लोक संस्कति पर आधारित सा सामुहिक तांदी, रासों की सुदर प्रस्तुती आकर्षण का केन्द्र रही ।
मेले से देर शाम नागदेवता देव पालगी ग्राम मीरागांव होते हुए रात्री विश्राम अपने मूल थान ग्राम देवन में पंहुची |
इस मौके पर मेला समिती के अध्यक्ष चमन सिंह कैन्तुरा, पूर्व प्रधान खजान सिंह, रामदयाल शाह,गोपाल सिंह, धूम सिंह, अरविन्द सिंह, विमला देवी,पिंकी देवी, आरती आदि उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!