उत्तराखंडक्राइमराजनीतिसामाजिक

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जमकर प्रदर्शन

खबर सागर

 

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जमकर प्रदर्शन

हरिद्वार में भाजपा नेत्री द्वारा अपनी नाबालिक बच्ची से वेश्यावृत्ति कराए जाने के मामले को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने सरकार का पुतला दहन किया । इस मोके पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने हरिद्वार पहुंची।

और इस मामले को लेकर सेकड़ो महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा सरकार का पुतला भी जलाया।

देवपुरा चौक पर इकट्ठा हुई महिला कांग्रेस नेत्रियों ने भाजपा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया।
महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि भाजपा सिर्फ आरोपी महिला को पार्टी से निकाल कर अपना पल्ला नहीं झाड़ सकती है। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए और आरोपी महिला की भाजपा नेताओं के साथ फोन पर हुई चैट भी सार्वजनिक की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर वे मंगलवार को उत्तराखंड के गवर्नर से भी मिलने जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!