
खबर सागर
सीएम धामी ने पुरोला में 210 करोड़ की 55 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरोला में 210 करोड़ की 55 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया ।
आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद के पुरोला विधानसभा के दौरे पर रहे मुख्यमंत्री पुरोला हेलीपैड पर पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय लोगों सहित जनप्रतिनिधियों ने फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर सीएम धामी सबसे पहले पुरोला में 43 करोड़ की लागत से बनने जा रहे उप जिला चिकित्सालय के नए भवन का भूमि पूजन और शिलान्यास किया,उसके बाद मुख्यमंत्री ने करीब 210 करोड़ की लागत से 55 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जो भी घोषणाएं करते हैं हमारा संकल्प रहता है कि वह घोषणा जनपद, क्षेत्र और विधानसभा के विकास के लिए धरातल पर उतरे उत्तरकाशी जनपद में विधानसभा पुरोला ,गंगोत्री यमुनोत्री राज्य की सभी विधानसभाओं में जो भी घोषणाएं मैने की है उनको पूरा करने का प्रयास हमारी सरकार का रहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन घोषणाओं का हम शिलान्यास करते हैं यानि शुरू करते है उनको हम बीच में नहीं छोड़ते उनको पूरा करने का संकल्प लेते हुए उनका लोकार्पण भी करते है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि पुरोला तहसील मुख्यालय में उप जिला चिकित्सालय के नए भवन का आज शिलान्यास हुआ है जो जल्दी बनकर तैयार हो जाएगा।
क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है ।
इस अवसर पर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, जगत सिंह चौहान,नारायण सिंह चौहान, आदि उपस्थित रहे ।



