
खबर सागर
वेद ऋचाओ के साथ खुले मदमहेश्वर के कपाट
पंच केदारो मे द्वितीय केदार के नाम से विश्व विख्यात द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट शुभ लगनानुसार वेद ऋचाओ व शिव भक्तो की जयकारो के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये गये है ।
भगवान मदमहेश्वर के कपाट खुलने के पावन अवसर पर 667 तीर्थ यात्री कपाट खुलने के साक्षी बने तथा तथा मदमहेश्वर सहित सहायक मन्दिरो को 6 कुन्तल फूलो से सजाया गया है ।
भगवान मदमहेश्वर के कपाट खुलते ही यात्रा पडा़वो पर रौनक लौटनी लगी है ।
शिव भक्त 14 किमी की दूरी पैदल तय कर भगवान मदमहेश्वर के धाम पहुंचकर पुण्य अर्जित कर रहे है ।



