उत्तराखंडसामाजिक

छठवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एन. रवि शंकर की अध्यक्षता में विकास भवन बैठक

खबर सागर

 

छठवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एन. रवि शंकर की अध्यक्षता में विकास भवन
बैठक

छठवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एन. रवि शंकर की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में नगर निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों व जिलापंचायतो के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में प्रतिनिधियों ने निकाय प्रबंधन की समस्या व नये कार्यों के लिए बजट आवंटन बढ़ाए जाने की बात रखी। बैठक में नगर निगम कोटद्वार के मेयर शैलेंद्र रावत ने बताया कि कोटद्वार में मल्टीस्टोरी पार्किंग, कार्यालय भवन, पार्क सहित अन्य कार्यों के लिए बजट की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि यदि इन कार्यों के लिए बजट आवंटन होता है तो जल्द ही विकास कार्यों को धरातल पर उतरा जाएगा। तो नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी हिमानी नेगी ने शहर ने पानी की समस्या को रखा। अध्यक्ष ने जल संस्थान से शहर में जलापूर्ति की जानकारी तलब की। वहीं जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने बताया कि शहर में श्रीनगर व नानघाट से 5.50 एमएलडी पानी मिल रहा है।
साथ ही शहर में पानी की समस्या के समाधान के लिए अमृत–2 योजना में कार्य चल रहा है। इस पर आयोग के सदस्यों ने पेयजल आपूर्ति बढ़ाने के लिये जल संस्थान व जल निगम को पेयजल आपूर्ति बढ़ाने के निर्देश दिये।
छठवें वित्त आयोग के सदस्य पी.एस. जंगपांगी ने जनतांत्रिक प्रणाली की महत्ता बताते हुए कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों का दायित्व है कि संबंधित क्षेत्र के निर्वाचित प्रतिनिधियों से तालमेल बनाकर चलें।
साथ ही सुझाव दिया कि नियोजन प्रक्रिया इस तरह हो कि नगर निकाय आगामी भविष्य के तौर पर विकसित करने के लिये 25-30 साल की योजना बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!