
खबर सागर
लखवाड बॉध कास्तकार सर्घष समिती कार्यकारणी की बैठक संपन
लखवाड़ बांध परियोजना से प्रभावित व विस्थापित कास्तकारों की समस्याओं क़ी निदान को लेकर बॉध सर्घष समिती कार्यकारिणी की बैठक यमुना पुल में संपन हुई । जिसमें समस्याओं को शीघ्र एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से भेंट करेगा ।
मंगलवार को 300 मेगावाट वाट बांध परियोजन के तहत लखवाड बाँध कास्तकार सर्घष समिती के अध्यक्ष डा. विरेन्द्र सिह की अध्यक्षता कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई ।
बैठक में एक जुट होकर चर्चा प्रस्ताव पारित के साथ – अनुदान अनुग्रह राशि को बढाया जाय । नये अधिग्रहण पर उच्चतम सर्किल रेट तहसील नैनवाग व तहसील धनोल्टी के तहत दिए जाए । ग्राम रणोगी व कुणा गांव का पूर्ण रूप से विस्थापित और स्थाई रूप में रोजगार प्रदान किए जाएं । एन एच राष्ट्रीय राज मार्ग का शीघ्र ही जन हित में सर्वे किया जाय । बेनामी कब्जे वाली परिसंपत्ति कास्तकारों को लाभ दिया जाय । निर्माणधीन एलo एनo टीo कम्पनी द्वारा प्रभावित युवाओं को रोजगार दिया जाए के साथ आदि प्रस्ताव सर्व सहमती से पारित किए गये ।
वही बैठक में निर्माणधीन एलएनटी कम्पनी पर प्रभावित के युवाओं के साथ भेद भाव का आरोप लगाते हुए कम्पनी प्रभावितों के प्रति सजग नही होती तो कम्पनी के खिलाफ व्यापक स्तर पर आन्दोलन किया जायेगा । जिसकी जिम्मेदारी कम्पनी की होगी ।
बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से भेंट कर काश्तकारों की समस्याओं के समाधान की मांग रखी जायेगी ।
इस मौके पर डा. बिरेन्द्र सिंह रावत,जयपाल सिंह राणा,प्रदीप कवि (बिट्टू ) महिपाल सिंह सजवाण ,स्वराज सिंह तोमर, सब्बल सिंह राणा,आनंद तोमर, महेन्द्र सिंह, आन्दन सिंह सजवाण, सिकन्दर सिह रावत, महिपाल सिंह, सरदार सिंह आदि उपस्थि थे ।



