
खबर सागर
बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली पहुंची केदारनाथ धाम
बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली आज केदारनाथ धाम पहुँच चुकी है ।
प्रातः गौरी माई मंदिर से पूजा अर्चना के बाद बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली विभिन्न पैदल पड़ाओं में भक्तों को आशीर्वाद देते हुए आर्मी के बैंड धुनो और भक्तों के जयकारों के साथ केदारनाथ धाम में पहुंच चुकी है।
कल प्रातः बाबा केदारनाथ के कपाट शुभमुहूर्त पर विधि विधान से भक्तों के दर्शनार्थ खुलेंगे।



