उत्तराखंडमनोरंजनस्वास्थ्य

राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ खेल प्रतियोगिता में विवेक रांगड़ व दीपिका बनी चैम्पियन

खबर सागर

 

राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ खेल प्रतियोगिता में विवेक रांगड़ व दीपिका बनी चैम्पियन

 

राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ की दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिताए पुस्कार वितरण के साथ समापन हुआ ।

शनिवार को प्रतियोगिता में इंडोर गेम्स का आयोजन किया गया। जिसमें कैरम, रस्सीकूद , टेबल टैनिस, योग आदि का आयोजन किया गया।
जिसमें योग में पूजा असवाल प्रथम, शीतल द्वितीय , साक्षी तृतीय रही। टेबल टैनिस में बालक वर्ग में विवेक रांगड़ प्रथम, अमित पंवार द्वितीय, सुमित रावत तृतीय रहे। बालिका वर्ग में साक्षी गौड़ प्रथम, अंजलि सजवाण द्वितीय, पायल सेमवाल तृतीय रहे।

रस्सी कूद में शीतल पंवार प्रथम, पूजा डोगरा द्वितीय, दीपिका तृतीय रही। शतरंज में मीना प्रथम व शीतल द्वितीय रही ।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में प्राचार्य डॉ0 पंकज कुमार पांडे एवम् अतिथियों आभार करते हुए विजय प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र,मेडल, ट्रॉफी एव टी शर्ट पुरस्कार स्वरूप भेंट किए गए ।
साथ ही मार्च पास्ट में सम्मिलित सभी विद्यार्थियों प्रमाद पत्र वितरित किए गए, महाविद्यालय स्तर से खो खो की टीम ( महिला वर्ग) ने जिला स्तर पर प्रतिभाग करने पर सम्मानित किया गया।
वही प्रतियोगिताओं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने व पर विवेक रांगड़ व दीपिका को चैम्पियन रहने पर रोलिंग ट्रॉफी से सम्मानित किया गया ।

क्रीड़ा प्रभारी ने आयोजन को सफल बनानें के लिए प्राचार्य सहित पूरे महाविद्यालय परिवारों एवं थत्यूड़ की जनता का आभार प्रकट कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
फोटो – डिग्री कालेंज थत्यूड़ विजय प्रतिभागी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!