
खबर सागर
ग्राम म्याणी में कलश शोभा यात्रा के साथ सात दिवसीय कथा का शुभारंभ
समाज में जन जागरूकता लाने को लेकर ग्राम् म्याणी में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ । कथा से पूर्व ग्रामीणों महिलाओ ने कलश शोभा यात्रा निकाली ।
शनिवार को में नैबाग के पट्टी लालूर के ग्राम म्याणी में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान कथा शुरू हुई । कथा वक्ता संत लवदास जी महाराज ने पहले दिन कथा ज्ञान प्रवचन करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ है। कथा के सार को जीवन में उतारने के लिए पहले कथा को समझने के साथ निर्मल मन से ही जीवन उतारने से मार्ग प्रशस्त के साथ-साथ बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है।
श्रीमद् भगवत महापुराण कथा से मनुष्य के भीतर अंधकार दूर होता है साथ ही क्रोध, ईष्या व लालच से मनमोह होने पर जीवन में ईश्वर की भक्ति से जीवन में आन्दन की प्राप्ती होता है।
संत लवदास ने कहा कि आज का अधिकांश युवा नशा व कुरेतियों की ओर तेजी से लुप्त हो रहा ।
इन सभी बुरी आदतो से बचना व जीवन को सफल बनाने के लिए कथा व संत्सग का रस पान से ही जीवन मे बदलाव आयेगा ।
ब्यासपीठ से कथा वक्ता दास ने कहा कि आज विवाह के मांगलिक शुभ कार्य में शराब मंदिर व जीवों की हत्या कर अशुभ विवाह कहलाता है। जिस पर विचार व मंथन की नितांत आवश्यकता है।
कथा से पूर्व ग्राम पंचायत आंगन से देवी मंदिर होते हुए कथा स्थल तक कलश शोभा यात्रा में समस्त गांव की महिलाओ ने बढ चढ कर हिस्सा लिया है।
इस मौके पर पंडित सर्बाराम नौटियाल, संजीव नौटियाल ,दीपक नौटियाल आचार्य , कपिल सेमवाल, गुलाब सिह सजवाण, अमित ,राजेश सजवाण ,संतराम सिंह , प्रतिमा सजवाण सनातन आश्रम, प्रमिला चौहान यमुना आश्रम,सरदार सिंह सजवाण, अनिल कैन्तुरा, लाखी सिह आदि उपस्थित थे ।
फोटो – नैनबाग के ग्राम म्याणी में कलश शोभा यात्रा निकाली महिलाए ।



