उत्तराखंडसामाजिक

स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर सरकार की अच्छी पहल

खबर सागर

स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर सरकार की अच्छी पहल

स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध के बीच जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने की सरकार की पहल को सही करार दिया है।

उनका कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने से लाइन लॉस के तहत हो रहे राजस्व के नुकसान को काम किया जा सकता है।

रुड़की ग्रामीण, उधमसिंह नगर व बागेश्वर जैसे क्षेत्र में 30 से 40% तक बिजली लाइन लोस के कारण बर्बाद हो रही है। जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
उनका कहना है कि सरकार को उन्हीं स्थानों से स्मार्ट मीटर लगाने की कवायत शुरू करनी चाहिए जहां से पर लाइन लॉस अधिक है।
लाइन लॉस पर अंकुश लगने से जहां बिजली आपूर्ति में सुधार आएगा वही आम उपभोक्ताओं को भी लाभ मिलेगा।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!