
खबर सागर
मां राज राजेश्वरी चंडिका देवी की बन्याथ यात्रा 150 वें दिन रविग्राम गांव मां नन्दा देवी मंदिर पंहुची
जनपद के सिमली क्षेत्र की मां राज राजेश्वरी चंडिका देवी की बन्याथ यात्रा आज अपने देवरा यात्रा के 150 वें दिन में सीमांत क्षेत्र जोशीमठ के डांडो, रविग्राम गांव स्थित मां नन्दा देवी मंदिर पहुंची।
जहां देवरा यात्रा में मां चंडिका देवी के प्रतीक स्वरूप सहित देव पश्वाओं का गर्मजोशी के साथ गांव के समस्त ग्रामीणों ने स्वागत किया।
जिसके बाद ग्रामीणों ने मां चंडिका देवी को भेंट स्वरूप अर्ग प्रदान किया ।
माता चंडिका देवी ने सभी भक्तों और धियानियोंं को सुख समृद्धि और खुशहाली का आशीष देकर भेंट स्वीकार की।
दरअसल इस वर्ष शिमली क्षेत्र की माँ चण्डिका देवी अपने दस माह के भ्रमण देवरा यात्रा पर 7 सितंबर 2024 को अपने गर्भगृह से बाहर आई है।