
खबर सागर
पेट दर्द जांच के बाद एक नाबालिग और एक युवती की निकले गर्भवती
बागेश्वर में 17 वर्षीय नाबालिग और एक 18 वर्षीय युवती पेट दर्द की शिकायत लेकर जिला अस्पताल पहुंची।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर की राय पर दोनों का अल्ट्रासाउंड किया गया। रेडियोलाजिस्ट डॉ. कुमार अमित ने दोनों की रिपोर्ट तैयार की। उन्होंने कहा कि दोनों ही गर्भवती हैं।
नाबालिग से पूछताछ करने पर वह अपने बिरादरी के भाई का नाम बता रही है, जबकि युवती के अनुसार उसका विवाह होने वाला है। वह अपने मंगेतर के साथ कुछ दिन रही। उन दोनों के पेट में दर्द था। वह अस्पताल चेकअप के लिए आई थी।
इधर, कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने कहा कि दोनों प्रकरणों की जांच की जा रही है अभी तक किसी की तरफ से प्राथमिकी नहीं आई है।



