उत्तराखंडराजनीति

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती मनाई

खबर सागर

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती मनाई

जिला मुख्यालय भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती को धूमधामन से मनाते हुए। सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान उनके बताए गए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया गया।
बुधवार को भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

चम्पावत स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने बाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने बाजपेयी को भारतीय राजनीति का शिखर पुरुष, ओजस्वी वक्ता बताया। कहा कि जन नेता और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने और देश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। जिसके चलते आज भी देश उन्हें याद करता है।
इस मौके पर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, नगर अध्यक्ष सुनील पुनेठा, भाजपा नेता शंकर पांडे, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, भावना सेठी, गोविंद सामंत, शैलेश जोशी, बहादुर फर्त्याल, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह, सूरज प्रहरी, प्रकाश पांडे, कैलाश पाण्डे, नंदन तड़ागी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!