उत्तराखंडसामाजिक

मसूरी में इंद्रमणि बडोनी की 100 वीं जयंती धूमधाम से मनाई

खबर सागर

 

मसूरी में इंद्रमणि बडोनी की 100 वीं जयंती धूमधाम से मनाई

पहाड़ों की रानी मसूरी में उत्तराखंड के गांधी कहे जाने वाले इंद्रमणि बडोनी जी की 100 वीं जयंती को धूमधाम के साथ मनाया गया ।इस मौके पर मसूरी माल रोड पर सांस्कृतिक यात्रा निकल गई और शहीद स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए ।
वही उत्तराखंड सरकार से गांधी इंद्रमणि बडोनी जी की जयंती को मनाई जाने की अपील की गई। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में अग्रणी नेता और पहाड़ के गांधी के नाम से प्रसिद्ध स्व. इंद्रमणि बडोनी की 100 बी जयंती मसूरी के बडोनी चौक पर बनाई गई। r r
मसूरी इंद्रमणि विचार मंच के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड के गांधी बडोनी के जीवन परिचय और राज्य आंदोलन में उनकी भूमिका पर के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में इन्द्रमणि मणि बडोनी विचार मंच के महासचिव प्रदीप भंडारी ने कहा कि अब सरकार पहाड़ के गांधी और उनके विचारों को भूलने लगी है ।
उनकी जयंती पर सरकार द्वारा कोई भी बडा कार्यक्रम आयोजित नही किया गया जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होने कहा कि बडोनी जी 100 बवी जयंती पर सरकार द्वारा कोई विज्ञापन भी जारी नही किया गया।
इन्द्रमणि मणि बडोनी विचार मंच के अध्यक्ष पूरन जुयाल और राज्य आंदोलनकारी जयप्रकाष उत्तराखंडी ने कहा कि पहाड़ के गांधी की प्रतिमा उत्तराखंड विधानसभा, सचिवालय, मुख्यमंत्री आवास और समस्त सरकारी कार्यालयों में स्थापित होनी चाहिए. वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड के इस सच्चे सपूत ने 72 वर्ष की उम्र में 1994 में राज्य निर्माण की निर्णायक लड़ाई लड़ी और आज उनके की देन है कि उत्तरखण्ड राज्य का निर्माण हो सका ।
अपने अंतिम समय इलाज कराते हुए भी बडोनी जी हमेशा उत्तराखंड की बात करते थे।उन्होने कहा कि 18 अगस्त 1999 को उत्तराखंड का यह सपूत हमेशा के लिये सो गया था।

उन्होंने बताया कि वन अधिनियम के विरोध में उन्होंने आन्दोलन का नेतृत्व किया और पेड़ों के कारण रुके पड़े विकास कार्यों को खुद पेड़ काट कर हरी झंडी दी थी ।
वहीं, 1988 में तवाघाट से देहरादून तक की उन्होंने 105 दिनों की पैदल जन संपर्क यात्रा भी की थी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!