उत्तराखंडमनोरंजनसामाजिक

जौनपुर में पहाड़ी बग्वाली धूमधाम से मनाई

खबर सागर

 

जौनपुर में पहाड़ी बग्वाली धूमधाम से मनाई

जौनपुर क्षेत्र में पहाड़ी दीपावली (बग्वाली ) धूमधाम के साथ मनाई गई । जिसमें पहाड़ी पारंपरिक वेशभूषा के साथ महिलाओं व पुरुषों ने जमकर नृत्य कर बांड खींच कर इस त्यौहार हर्ष उल्लास के साथ मनाया ।

जौनपुर के ग्राम टटोर में चार दिन पूर्व से मनाते आ रहे पौराणिक समय से चली आ रही पहाड़ी दीपावली में ग्रामीण महिलाओं ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा के साथ ढोल की थाप पर नृत्य किया ।
इस मौके पर ग्रामीणों ने घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए जिसमें स्वांले, पकोड़े, और चूड़ा को विशेष तौर पर इस दीपावली का मुख्य प्रसाद है।
जिस पर ग्रामीण एक दूसरे को अतिथि देवः को परंपरा के साथ घरों में बुलाकर दावत की जाती ।
इस त्यौहार में सभी ध्याणीयां व बहार नौकरी करने वाले अपने गांव आते है।

oplus_2048

वही बांडा को पहले गांव के युवा जंगल से बोवाई घास लेकर पंचायती चौक में ढोल नागडे के साथ तैयार करते है ।
फिर शाम को बांडा को स्नान करने प्राकृतिक जल स्रोत पानी में स्नान के बाद पूजा अर्चना के बाद सभी सामुहिक रूप में रात्री को खींचते है । इस बांड को शेष नाग देवता का प्रतिक माना जाता है।
वही ग्रामीण ढोल की थाप पर रासो तांदी, नृत्य पर देर रात तक जमकर जश्न मनाते है।

oplus_2048

इस मौके पर गभीर सिंह रावत, अजय सिंह रावत, जयपाल तोमर, धीरेंद्र पंवार, बचन सिंह रावत, अर्जुन सिंह रावत, दीवान सिंह, रघुवीर सिंह, धीरेन्द्र सिंह , अरविंद रावत आदि उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!